महासमुन्द

बिहान से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम संसदीय सचिव को सौंपा ज्ञापन
02-Apr-2023 7:06 PM
बिहान से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री के नाम संसदीय सचिव को सौंपा ज्ञापन

 द्वारिकाधीश ने सीएम के नाम लिखा बिहान योजना के सदस्यों के समर्थन में पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा,  2 अप्रैल। बिहान योजना के क्रेडिट सदस्य  विभिन्न मांगों को लेकर संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव के बागबाहरा स्थित कार्यालय में बड़ी संख्या में पहुंचे तथा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिस पर तत्काल ध्यान आकर्षित कराते हुए द्वारिकाधीश यादव ने उनकी मांगों को पूर्ण कराने के लिए मुख्यमंत्री के नाम अनुशंसा पत्र प्रेषित किया।

गत दिनों बिहान योजना की महिलाएं बड़ी संख्या में बागबाहरा स्थित विधायक कार्यालय पहुंचीं, जहां उनके द्वारा   पीआरपी, एफएलसीआरपी, आरबीके, एडब्ल्यू, पशु सखी बैंक सखी कृषि सखी इत्यादि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत क्रेडर सदस्यों के मानदेय वृद्धि के विषयक मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

सौंपे  ज्ञापन में बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिसे बिहान कहा जाता है उसके अंतर्गत जिले के सभी जनपदों में  पीआरपी, एफ एल सी आर पी, आरबीके, एडब्ल्यू, पशु सखी बैंक सखी कृषि सखी इत्यादि क्रेडरों के रूप में कार्यरत है जो कि राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं महिला स्व सहायता समूह का गठन समूह जीविका गतिविधि जैविक कृषि गौठान चारागाह विकास मनरेगा अभिसरण बीमा के साथ-साथ शासन द्वारा समय-समय पर कराए जा रहे सर्वे एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में निचले स्तर तक आम जनता तक लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं किंतु कार्य के अनुरूप समस्त क्रेडरों को उचित मानदेय नहीं मिलता है और वर्तमान में महंगाई की दर को देखते हुए मानदेय जो प्राप्त हो रहा है वह बहुत कम है इसलिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत समस्त सदस्यों की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए 1 सूत्रीय मांग मानदेय वृद्धि की मांग उनके द्वारा रखी गई है उन्होंने कहा है कि उक्त सदस्यों को साथ ही साथ नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाए उनका नियमितीकरण किया जाए तथा हर माह मानदेय प्राप्त हो सके।

जिस पर संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने तत्काल ध्यानाकर्षण कराते हुए छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम अनुशंसा पत्र प्रेषित किया है।

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने के लिए विधायक कार्यालय पहुंचने वाले सदस्यों में मुख्य रूप से केसरी ध्रुव जानकी निषाद किरण मानिकपुरी टिकेश्वरी साहू अंजलि साहू सरिता नारंग रूपा यादव मीना ठाकुर गुलाब साहू टिकेश्वरी साहू तारिणी कुलदीप तोषण साहू उत्तरी निराला जानकी यादव जानकी दीवान प्रेमलता बघेल पद्मनी देव कुमारी मीना यादव हेमवती नंदन साहू उषा साहू सोहगरा साहू जागेश्वरी सेल मन्नाडे दिलेश्वरी ध्रुव पार्वती साहू सहित बड़ी संख्या में बिहान योजना में कार्यरत सदस्य गण उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट