महासमुन्द

खाद्य मंत्री का स्वागत
01-Apr-2023 8:13 PM
खाद्य मंत्री का स्वागत

महासमुंद, 1 अप्रैल। महासमुंद प्रवास पर पहुंचे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में शुक्रवार को शहर के बस स्टैंड के पास आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने खाद्य मंत्री श्री भगत से कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का परिचय भी कराया। शुक्रवार को खाद्य मंत्री श्री भगत एक दिवसीय प्रवास पर महासमुंद पहुंचे थे। इस दौरान बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, जनपद पंचायत महासमुंद के अध्यक्ष यतेंद साहू, कृषि उपज मंडी महासमुंद के अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, नगर पालिका के उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

 


अन्य पोस्ट