महासमुन्द
पुलिस अफसर-कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 अप्रैल। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम के अलावा आरोपियों पर कार्रवाई करने वाले अपने मातहत अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
कल एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केसरी तथा प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया की उपस्थिति में थाना प्रभारी सरायपाली निरीक्षक आशीष वासनिक, थाना प्रभारी सिंघोड़ा निरीक्षक केशव कोसले, सायबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, उनि उदयराम साहू, सउनि सनातन बेहरा,प्रआर. मिनेश धु्रव, आर.संदीप भोई, हेमंत नायक, सुशांत बेहरा, चितरंजन प्रधान, अभिषेक सिंह, मदन सेठ, प्रकाश साहू, सफरुद्दीन अंसारी, राहुल वर्मा, विक्रम लहरे, राकेश सांडिल्य, उमेश्वर मरकाम, शिवशंकर राज, सैनिक संजीव यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।