महासमुन्द
रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा
31-Mar-2023 3:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 31 मार्च। रामनवमी के अवसर पर नगर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गया। शोभायात्रा में कोई दर्जन भर कीर्तन मंडली सहित सभी समाज के लोग शामिल हुए।
श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में गुरुवार को विशाल जुलूस निकाला गया। रामनवमी जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए।
इस दौरान लगातार जय श्री राम के नारों से नगर गूंजता रहा। जुलूस में कोई दर्जन भर कीर्तन मंडलियां जत्थे में कीर्तन करते चल रहे थे, वहीं 5 डीजे शहीत धुमाल पार्टी में महिला पुरुष नाचते चल रहे थे।
समिति द्वारा रात्रि में आम भंडारा का आयोजन किया गया था। शोभायात्रा में शानदार आतिशबाजी भी की गई। पुलिस द्वारा सुरक्षा हेतु चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे