महासमुन्द
100 लीटर शराब समेत दो हिरासत में
30-Mar-2023 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,30 मार्च। जिले की बसना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल बिना नंबर कीमत 15 हजार रुपए, कुल 100 लीटर शराब कीमत 35 हजार रुपए बरामद किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तोषगांव की ओर से दो व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध रूप से बिक्री वास्ते शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ग्राम मनकी नाला के पास नाकेबंदी करते खड़ी थी कि कुछ देर बाद तोषगांव की ओर से मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिया के व्यक्ति पहुंचे।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मुरलीधर मिरी उम्र 19 साल साकिन बेल्डीहपठार तथा अजय कोसरिया उम्र 21 साल साकिन बेल्डीहपठार बताया। आरोपियों ने मोटर सायकल के सामने एवं पीछे 100 लीटर महुआ शराब रखा हुआ था। दोनों आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार जेल भेजा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे