महासमुन्द

कबाड़ समेत पिकअप बरामद, चालक हिरासत में
25-Mar-2023 3:23 PM
कबाड़ समेत पिकअप बरामद, चालक हिरासत में

छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 25 मार्च।
जिले की सरायपाली पुलिस ने 25 मार्च को अवैध कबाड़ी सामान पर कार्रवाई करते हुए 2 हजार 925 किलोग्राम कबाड़ सामान वाहनों के पाट्र्स, लोहा, टीना, कीमत 39 हजार 725 तथा परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप  कीमत 5 लाख रुपए जुमला कीमती 5 लाख 39 हजार 725 रुपए बरामद किया है।

थाना प्रभारी आशीष वासनिक को 24 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो पिकअप कबाड़ी सामान भरकर ओडिशा तरफ  से रायपुर की ओर जा रही है।
सूचना तस्दीकी हेतु पुलिस की टीम ने पदमपुर रोड ओवर ब्रिज के पास जाकर घेराबंदी की। वहां यह बोलेरो आई। चालक से पूछताछ में पता चला कि चालक सूरज राणा (28) ग्रीनजेल थाना सोहेला जिला बरगढ़ ओडिशा का निवासी है, जो पिकअप में कबाड़ी समान वाहनों के पाट्र्स लोहा, टीना, बर्तनों के टूटे हिस्से, थाली ले जा रहा है। परिवहन के संबंध में कोई कागजात नहीं होने केो कारण परिवहन में प्रयुक्त पिकअप सहित कबाड़ी सामान वजन  किलोग्राम कबाड़ समान लोहा टीना जुमला कीमती 539725 रुपए को समक्ष गवाहन  जब्त कर उक्त मशरुका को जब्त कर पुलिस ने धारा 141-1़4, 379 के तहत आरोपी को गिर तार किया है।


अन्य पोस्ट