महासमुन्द
राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए हैंडबॉल टीम असम रवाना
25-Mar-2023 2:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 25 मार्च। छत्तीसगढ़ सब जूनियर बालक हैंडबाल टीम गुवाहाटी असम में 27 से 31 मार्च तक होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही है। छत्तीसगढ़ सब जूनियर बालक हैंडबॉल टीम का कोचिंग कै प 20 मार्च से 23 मार्च तक नगर में आयोजित किया गया। कोचिंग कै प के बाद छग की टीम कल रायपुर रेलवे स्टेशन से रवाना हो गई। छत्तीसगढ़ टीम में महासमुंद के कई खिलाड़ी शामिल हैं। जिसमें रिवरडेल वल्र्ड स्कूल के आठवीं कक्षा से श्रेयांश चंद्राकर, रिवरडेल वल्र्ड स्कूल के खेल शिक्षक कुनैन अहमद भी शामिल हैं। प्रतियोगिता के लिए रिवरडेल वल्र्ड स्कूल की प्राचार्या पूजा शर्मा, उप प्राचार्या प्रियंका शर्मा व विद्यालय की निर्देशिका सिंपल गोयल ने खिलाडिय़ों को जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे