महासमुन्द

दवा कारोबारी से दुकान में घुसकर मारपीट, एसो. ने की एसपी से शिकायत
24-Mar-2023 3:07 PM
दवा कारोबारी से  दुकान में घुसकर मारपीट, एसो. ने की एसपी से शिकायत

महासमुंद, 24 मार्च। मेडिकल स्टोर संचालक के साथ दुकान में घुसकर मारपीट की शिकायत एसोसिएशन ने एसपी से की है। बताया गया कि महासमुंद के बग्गा चौक स्थित ज्योति मेडिकल मेडिकल स्टोर के संचालक के साथ दिनदहाड़े मारपीट की गई है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मेडिकल एसोसिएशन ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।
 


अन्य पोस्ट