महासमुन्द
महासमुंद जिले के 2 बच्चों को कनाडा के भावी माता ने दत्तक ग्रहण किया
22-Mar-2023 2:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लेक्टर ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को उनके भावी माता को सुपुर्द किया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,22मार्च। विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण महासमुंद से एक बालक एवं एक बालिका का किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015 संशोधित 2021 आदर्श नियम 2016 संशोधित 2022 एवं दत्तक ग्रहण विनियम 2022 के निहित प्रावधान अनुसार बच्चों का अंतरदेशीय दत्तक ग्रहण 20 मार्च को सभी दस्तावेज पूर्ण कर कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के माध्यम से ओन्टारियो कनाडा के भावी माता द्वारा दत्तक ग्रहण किया गया। कलेक्टर ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को भावी माता को सुपुर्द किया। इस दौरान वन मंडलाधिकारी पंकज राजपूत, जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडेय एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे