महासमुन्द
महासमुंद में झमाझम बारिश
21-Mar-2023 2:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21मार्च। महासमुंद जिला मुख्यालय में मंगलवार सुबह के चार बजे से झमाझम बारिश जारी है। जिले के गांव भी इस बारिश से तरबतर हैं। ठंडी तेज हवाओं ने वातावरण को काफी ठंडा कर दिया है और लोगों ने आलमारियों मेंर खी जा चुकी रजाईयां, गर्म कपड़े उपयोग के लिए वापस निकाल लिए हैं। समाचार लिखते वक्त सुबह के साढ़े 7 बजे थे और तेज हवाओं के साथ बारिश जारी है। बादलों की तेज गर्जना से जीव जंतु दहशत में हैं और ठंड से बचने की जतन कर रहे हैं। मालूम हो कि मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दी थी। राजधानी रायपुर के समेत महासमुंद को भी येलो अलर्ट जारी किया गया था। इस बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं के फसल को बताया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे