महासमुन्द
भाजपा का बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम
19-Mar-2023 3:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,19 मार्च। भाजपा का 10 दिवसीय बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत झलप पटेवा मंडल अंतर्गत खट्टा शक्तिकेंद्र में कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता मोती लाल साहू ने शक्तिकेंद्र संयोजक सुनील पटेल, विस्तारक मनोहर साहू, बूथ अध्यक्ष रवि सिंग पैकरा, सचिव रामशरण दीवान, कोकड़ी से विष्णु पटेल, सलिहा भांठा से भुवन साहू ने प्रधानमंत्री आवास के प्रतिक्षारत हितग्राहियों से बातचीत की और राष्ट्रपति का अभिभाषण पढक़र सुनाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे