महासमुन्द
हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए विस घेराव में
16-Mar-2023 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,16 मार्च। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर मोर आवास-मोर अधिकार के तहत कल हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने रायपुर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी महासमुंद जिला उपाध्यक्ष योगेश्वर राजू सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवासहीन परिवारों को पक्का घर देकर उनके सपने पूरे करने की योजना बनाती है और छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार रोड़ा बनकर से गरीबों का यह हक छीनने का काम कर रही है। प्रत्येक आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले इसके लिए सभी ने कल रायपुर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे