महासमुन्द

कांग्रेसी नेता पी कुमार डे का निधन
14-Mar-2023 6:30 PM
कांग्रेसी नेता पी कुमार डे का निधन

पिथौरा, 14 मार्च। नगर के मजदूर कांग्रेसी नेता पी कुमार डे (78) का सोमवार की रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे युवा नेता अनिमेष डे के पिता एवं वरिष्ठ साहित्यकार स्वराज करुण के बहन दामाद व पत्रकार शिखा दास के जीजा थे। मजदूर संगठन में काम करते अपनी विशिष्ठ पहचान बना चुके डे पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अजीत जोगी के नजदीकी थे।


अन्य पोस्ट