महासमुन्द

बाइक में पांच किलो गांजा परिवहन करते युवक हिरासत में
14-Mar-2023 3:22 PM
बाइक में पांच किलो गांजा परिवहन करते युवक हिरासत में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 मार्च।
बसना पुलिस वाहनों की निगरानी कर रही थी कि इसी दौरान मोटरसाइकिल में ओडिशा की ओर एक बाइक आई। बाइक को रोक कर तलाशी ली गई, जिसमें पांच किलो गांजा मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किए जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह में द्वारा थाना चौकी प्रभारियों को नशीले पदार्थ, अवैध शराब तथा गांजा की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है। जिसके परिपालन में थाना बसना में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से बसना की ओर एक व्यक्ति मोटर साइकिल में गांजा रखकर बिक्री करने निकला है। सूचना तस्दीक पर पुलिस स्टाफ  ग्राम पलसापाली बेरियर रवाना हुई और बेरियर से गुजरने वाले वाहनों पर निगरानी शुरू की। इसी दरमियान मुखबिर के बताये अनुसार एक मोटर साइकिल आते दिखा।

वाहन को रोककर चालक से पूछताछ हुई तो आरोपी चालक ने अपना नाम धरणी सिका उम्र 23 वर्ष साकिन जमला थाना पदमपुर जिला बरगढ़ ओडिशा निवासी बताया। आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद गांजे की कीमत 46 हजार रुपए बताई है। इसके अलावा पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त बाइक भी अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर कार्रवाई की गई है।
 


अन्य पोस्ट