महासमुन्द
हिंदू स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा
14-Mar-2023 3:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 14 मार्च। अखिल भारतीय संत समाज छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 18 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन से हिंदू समाज को एकजुट करने, जातीय समरसता कायम करने, धर्मांतरण रोकने एवं गौहत्या बंद करने के उद्देश्य से हिंदू स्वाभिमान जागरण संत पदयात्रा छत्तीसगढ़ के चारों दिशाओं से निकाली गई है, कल महादेव मंदिर कनेकेरा, भलेसर होते हुए महासमुंद नगर प्रवेश किया। लगभग एक हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर 19 मार्च 2023 को रावणभांठा रायपुर में आयोजित धर्म सभा के साथ यह यात्रा समाप्त होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे