महासमुन्द

नपाध्यक्ष राशि को वैदेही अपराजिता अवार्ड
14-Mar-2023 2:38 PM
नपाध्यक्ष राशि को वैदेही अपराजिता अवार्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 मार्च।
नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन को वैदेही अपराजिता अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के गोल्डन हेरिटज होटल में किया गया था। इस आयोजन में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। 

मालूम हो कि यह अवार्ड उन महिलाओं को प्रदान किया जाता है, जो कि 10 वर्ष से ज्यादा ससुराल वालों की सेवा करते हुए खुशहाल पारिवारिक जीवन व्यतीत करती हैं। ऐसी सफल गृहिणियों को सामाजिक संस्था वैदेही अपराजिता पिछले 8 सालों से पुरस्कृत करता आ रहा है। इस साल भी सफल गृहस्थ जीवन व्यतीत कर रहीं 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया। 

इस दौरान नागपुर की संस्था के द्वारा 5 महिलाओं को ताज भी पहनाया गया। जिसमें महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग भी शामिल हैं। आयोजन में बेस्ट इंटीरियर डिजाइनर, बेस्ट फैशन डिजाइनर, योगा एक्सपट्र्स, बेस्ट डॉक्टटर्स द्वारा महिलाओं को टिप्स भी दिए गए। साथ ही गीत, संगीत का भी आयोजन किया गया। इस संस्था का स्लोगन है भीड़ से हटकर एक अपनी अलग पहचान बना लो नारी तुम हो नारायणी ये दुनिया को दिखा दो वैदेही है।

 


अन्य पोस्ट