महासमुन्द

बेटे के जन्म प्रमाण पत्र में हेरफेर, आरोपी गिरफ्तार
14-Mar-2023 2:37 PM
बेटे के जन्म प्रमाण पत्र में हेरफेर, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 मार्च।
महासमुंद जिले के सरायपाली वार्ड 2 महलपारा के एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी से हुए पुत्र के जन्म प्रमाण पत्र में पहली पत्नी का नाम फर्जी तरीके से लिखा है। जिस पर उसकी पहली पत्नी ने अपने पति व उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ  एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी पति व उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ  धारा 420, 34 के तहत अपराध कायम किया है। सरायपाली थाने से मिली जानकारी अनुसार दमयंती देवता तथा उसका पति वकील देवता तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार किया है। 

प्रार्थिया दमयंती ने जो आवेदन पुलिस को दिया है उसमें लिखा है-मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर मेरे पति वकील देवता व उसकी दूसरी पत्नी बनीता दास 32 साल वार्ड.2 महलपारा ने दूसरी पत्नी के बेटे के जन्म प्रमाण पत्र में मां के स्थान पर मेरा नाम(दमयंती)लिखाया है। वकील देवता के पुत्र के जन्म प्रमाण पत्र में रजिस्ट्रार कार्यालय नगर पालिका सरायपाली से अपनी पूर्व पत्नी दमयंती देवता का नाम छलपूर्वक लिखवाया गया है। जबकि मुझे (दमयंती) देवता को कोई पुत्र ही नहीं हुआ है। 

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह की टीम ने इस आवेदन पर एएसपी आकाशराव गिरिपुंजे,एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी  के मार्गदर्शन में जांच में पाया है कि आवेदिका दमयंती देवता का पति वकील देवता अपने पहली पत्नी को छोडक़र अनावेदिका बनिता दास को पत्नी बना कर रखा है और उससे जन्म हुए पुत्र का जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रार कार्यालय नगर पालिका सरायपाली से अपने पूर्व पत्नी दमयंती देवता का नाम छल पूर्वक लिखाकर बनाया है। जबकि दमयंती देवता ने पुत्र को जन्म ही नहीं दिया है। इस तरह पूर्व पत्नी के नाम का इस्तेमाल

कर छल पूर्वक कूट रचित दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र तैयार करने के आरोप में थाना सरायपाली में आरोपी वकील देवता उम्र 45 वर्ष सकिन वार्ड नंबर 2 महलपारा सरायपाली तथा बनिता दास उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 02 महलपारा थाना सरायपाली को गिरफ्तार किया है। 
संपूर्ण कार्रवाई में एएसआई उदयराम साहू, कमल जांगड़े, योगेंद्र बंजारे, चंद्रकला वर्मा का विशेष योगदान रहा। 

 


अन्य पोस्ट