महासमुन्द

राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से अन्नदाता खुशहाल -विनोद
13-Mar-2023 3:44 PM
राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से अन्नदाता खुशहाल -विनोद

नरतोरा में किसान सम्मेलन,  संसदीय सचिव ने किया किसानों को सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 मार्च।
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नरतोरा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन शामिल होकर किसानों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया।
शनिवार को ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नरतोरा द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दारा साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन साहू, ग्रामीण सेवा सहकारी समिति नरतोरा के अध्यक्ष राजू दीवान, जनपद सदस्य हेमंत डडसेना, खोम सिन्हा, मायाराम टंडन, राजा गंभीर, दिलीप चंद्राकर, माणिक साहू, रमन सिंग ठाकुर, लेडग़ा साहू, हुमन दीवान, कृष्ण कुमार, नर्मदा, गंगाराम पटेल, रामजी ध्रुव, डागा राम साहू मौजूद थे।

अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने भूपेश सरकार को किसान हितैषी सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्जमाफी के साथ ही वादे के मुताबिक समर्थन मूल्य में धान की खरीदी कर रही है। जिससे किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हुई है। किसानों के हित में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। किसानों को कृषि उपजों का सर्वाधिक मूल्य दिया गया है। प्रदेश में तिलहनए दलहन और कोदो-कुटकी की भी खऱीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। किसानों को सभी न्याय योजनाओं की किश्त समय पर मिल रही है। राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से अन्नदाता खुशहाल है।

उन्होंने कहा कि किसानों के हितों में ध्यान रखते हुए विधानसभा क्षेत्र में नवीन धान खरीदी केंद्र के लिए स्वीकृति दिलाई गई है। उनके विधायकी कार्यकाल में बडग़ांव, कोसरंगी, अचानकपुर, अछोला, सरईपाली, डुमरपाली, सलिहाभंाठा, मालीडीह में नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात मिली है। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने किसानों को साल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुशीला मायाराम टंडन, कीर्ति कोसरिया, ईश्वर यादव,कौशिल्या, गोपाल पटेल, रतन पटेल, सूरज पटेल, भोजराम यादव, टोपेश यादव, हेमलाल यादव, पुरुषोत्तम ढीढी, तिरथ पटेल, पुष्पा पटेल, कुंती यादव के अलावा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। ग्राम पंचायत बरेकेलकला में ग्रामीणों की मांग पर दो लाख रुपए की लागत से रंगमंच का निर्माण कराया जाएगा। शनिवार को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मौजूदगी में रंगमंच निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।
 


अन्य पोस्ट