महासमुन्द

प्रदेश संकुल समन्वयक बने महासमुंद के पूर्णानंद मिश्रा
12-Mar-2023 4:32 PM
प्रदेश संकुल समन्वयक बने महासमुंद के पूर्णानंद मिश्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 मार्च।
भगवान जगन्नाथ मंदिर शंकर नगर रायपुर के सभा भवन में पंजीयन उपरांत प्रदेश संकुल समन्वयक संघ का आमसभा का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महासमुंद जिला निवासी पूर्णानंद मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन उपरांत उपाध्यक्ष महासमुंद से आशीष साहू, कोरबा से ओमप्रकाश बघेल, कोंडागांव से रामचंद सोनवंशी, बेमेतरा से कमलेश साहू, कोरिया से बृजराज गिरी, सचिव मोहन लहरी मुंगेली का निर्वाचन हुआ।

पदभार ग्रहण के बाद प्रदेश अध्यक्ष पूर्णानंद मिश्रा ने कहा कि संघ हर समय समन्वयक और शिक्षकीय हित में उपलब्ध रहेगा। समन्वयकों और शिक्षकों की हर एक समस्या को हल करना संघ का कर्तव्य है। बैठक में राज्य के महासमुंद जिले से अनिल ढीढी, कोरिया से भोलाराम साहू, बृजराज गिरी, सुदर्शन पैकरा, जांजगीर से जयंत सिंह क्षत्रिय, बिलासपुर से अरुण जयसवाल, मुंगेली से मोहन लहरी, रामसाय कुर्रे, कोरबा से ओपी बघेल, बेमेतरा से कमलेश साहू, पूर्णानंद तिवारी, कोंडागांव से शीतल कोर्राम, रामसिंह नाग, रामचंद्र सोनवंशी, अमिताभ मिश्रा, धरम देवांगन, महेन्द्र सोना, धमतरी से लोकेश पांडेय, प्रितचंदन गंगेले, लोम प्रकाश सोनवानी, मेघनाथ साहू,अरविंद संभाकर, गौरेला पेंड्रा मरवाही से संजय नामदेव, महासमुंद से पूर्णानंद मिश्रा, आशीष साहू,अनिल पटेल,अशोक साहू,कैलाश चंद पटेल, देवानंद नायक,सुरेश कुमार नंद, तुलाराम राणा, अंजय कश्यप, खेमलता प्रधान, सोमनाथ चौहान, सतीश तिवारी, नीरज साहू, कौशल किशोर सिन्हा, खिलावन कंडरा,  शाहिद खान सहित सैकड़ों संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट