महासमुन्द

विश्व ग्लाकोमा सप्ताह राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण 12 से
11-Mar-2023 4:53 PM
विश्व ग्लाकोमा सप्ताह राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण 12 से

महासमुंद,11 मार्च। विश्व ग्लाकोमा सप्ताह राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 12 मार्च से 18 मार्च 2023 तक विश्व ग्लाकोमा सप्ताह मनाया जाएगा। प्रति वर्ष मार्च के द्वितीय सप्ताह में ग्लाकोमा सप्ताह मनाया जाता है। जिसके तहत् ग्लाकोमा (काला मोतियाबिंद) के मरीजों की पहचान कर उनका उपचार किया जाता है और आंखों में आने वाले स्थायी दृष्टिहीनता को दूर किया जा सकता है।

निलेश क्षीरसागर कलेक्टर महासमुंद एवं डॉ.एस.आर.बंजारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद के निर्देशानुसार, डॉ. मंजूषा चन्द्रसेन, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं जिला नोडल अधिकारी (अंधत्वनियंत्रण) के मार्गदर्शन में रोहित कुमार वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से जनसामान्य को जागरूक करने हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्लाकोमा(काला मोतियाबिंद) के मरीजों की पहचान एवं उपचार की जानाकरी दी जाएगी।

इस दौरान समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में ग्लाकोमा स्क्रीनींग कैम्प का आयोजन कर नेत्र परीक्षण किया जाएगा तथा 40 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का स्क्रीनींग किया जाएगा। इस अवसर पर नि:शुल्क चश्मा वितरण भी किया जाएगा।

ग्लाकोमा के संभावित मरीजों को जिला चिकित्सालय/मेडिकल कॉलेज/एन.जी.ओ. ओ उपचार हेतु रेफर किया जाएगा। वर्तमान स्थिति में डिजिटल माध्यम, सोसल मिडिया के माध्यम से लोगों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

 जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर, लोकल ग्रामीण स्तर पर कार्यकताओं को शामिल कर उनके माध्यम से ग्लाकोमा की पहचान/उपचार आदि के बारे में बताए जाएंंगे। ताकि ग्लाकोमा से होने वाली स्थायी दृष्टिहीनता को रोका जा सके।

डाक्टरों के अनुसार मोतियाबिंद की तरह ही ग्लाकोमा एक ऐसी आंखों की बिमारी है,जिससे आंखों की रोशनी धीरे-धीरे चली जाती है और लोग अंधे हो जाते हैं। समय पर ग्लाकोमा के रोगी की पहचान एवं उपचार नहीं होने पर व्यक्ति स्थाई रूप से अंधे हो जाते हंै। इसका समय पर पहचान एवं उपचार जरूरी है। इसके लिए 40 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्ति अपने आस-पास के स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर प्रतिवर्ष आंखों की जांच अनिवार्य रूप से करावें। यह सुविधा जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध है।


अन्य पोस्ट