महासमुन्द
'छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 मार्च। भारतीय जनता पार्टी महासमुंद विधानसभा के चारों मंडल की बैठक राष्ट्रपति अभिभाषण के प्रसार के लिए प्रदेश संयोजक डॉ.विमल चोपड़ा एवं जिला संयोजक ललिता अग्रवाल की उपस्थिति में आहुत हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र आने वाले समस्त शक्ति केन्द्रों के कार्य का विभाजन किया गया एवं 17 मार्च से लेकर 25 मार्च तक करने का आग्रह किया गया। ललिता अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में पहली बार एक आदिवासी की बेटी राष्ट्रपति बनी है और संसद के दोनों सदनों में उनका उदबोधन ऐतिहासिक रहा। उनके उदबोधन में वंचित एवं गरीब वर्ग के उत्थान को लेकर जो बातें कही गयी हैं, वो जन जन तक पहुंचनी चाहिए।
उन्होने कहा कि उनके भाषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी गंभीर है एवं उसने राष्ट्रीय स्तर पर निणर्य लिया है कि देश के प्रत्येक शक्ति केन्द्रों जो मतदान केन्द्रों को मिलाकर बने हंैं, उसमें सभा का आयोजन कर राष्ट्रपति अभिभाषण का पठन करना है एवं जनता के सवालों का जवाब देना है।
इस कार्य हेतु चारों मंडलों में महासमुंद शहर से देवीचंद राठी मौहारीभांठा, उत्तरा प्रहरे राममंदिर सक्ती, महेन्द्र सिका शिवशक्ति, सुभाष नगर, जितेन्द्र साहू पिटियाझर, महामाया, पप्पूठाकुर इमली भांठा, पुराना गंजपरा, महासमुंद ग्रामीण लक्ष्मीकांत तिवारी झालखम्हरिया, कोसरंगी, बेमचा, भामिनी चन्द्राकर बेलसोंडा, घोड़ारी, किसनू यादव परसदा, खट्टी, मेघराज चन्द्रसेन बरोण्डा बाजार, बम्हनी, बल्लू यादव लाफिन, सोरिद को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह सिरपुर तुमगांव से लाला निषाद, अमलोर, पीढ़ी, शंकर ध्रुव, सिरपुर, गोपी साहू, अचानकपुर, कंापा, जलकी राकेश चन्द्राकर, भोरिंग, तुमगांव, तेजराम साहू अछोला, बिरकोनी, शारदा पुष्पाकर गढ़सिवनी, सुखीराम हिरवानी सिरपुर, झलप पटेवा मण्डल से धरम पटेल, पटेवा, चंदन पटेल, सिनोधा प्रेम यादव, बावनकेरा सन्तु यादव को कोलपदर शक्तिकेन्द्र के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गयी है।