महासमुन्द

संसदीय सचिव ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को रंग-गुलाल लगाकर होली की दी बधाई
10-Mar-2023 2:11 PM
संसदीय सचिव ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को रंग-गुलाल लगाकर होली की दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 मार्च।
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने होली त्यौहार के अवसर पर शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
इस दौरान उन्होंने कलेक्टोरेट कॉलोनी पहुंचकर कलेक्टर तथा एसपी के साथ भी होली खेली। आठ मार्च की सुबह संसदीय सचिव श्री चंद्राकर अपने परिवार के साथ होली खेलने के बाद ग्राम खरोरा, त्रिमूर्ति कॉलोनी, कौशिक कॉलोनी, कांग्रेस भवन पहुंचकर होली खेली। बाद इसके कलेक्टोरेट कॉलोनी में कलेक्टर और एसपी के साथ होली खेलकर पर्व की बधाई दी। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने सुरक्षा में तैनात पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी रंग-गुलाल लगाकर सामाजिक समरसता के प्रतीक होली पर्व की बधाई दी।
 


अन्य पोस्ट