महासमुन्द
महासमुंद, 10 मार्च। झलप-बागबाहरा रोड पर नरतोरा के पास कल शाम साढ़े चार बजे एक कार और मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल में आग लग गई और जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि कार नायब तहसीलदार की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार झलप से बागबाहरा की ओर जा रहे थे और मोटरसाइकिल वाले पठारीमुड़ा से झलप की तरफ आ रहे थे कि नरतोरा के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हुई है।
बताया गया है कि कार चालक नवसीखिया है। कार में लर्निंग का एल भी चस्पा है। कार झलप के नायब तहसीलदार भवानी शंकर साहू का बताया जा रहा है। जबकि मृतकों की पहचान तोपसिंग दीवान और सोनू दीवान निवासी ग्राम पठारीमुड़ा के रूप में की गई है। दोनों सगे भाई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पटेवा तहसीलदार छीरसागर नाथ बघेल पहुंचे। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। आज सुबह से गांव पठारीमुड़ा में दोनों शवों का अंचिम संंस्कार कर दिया गया है।
घटना की सूचना पर पटेवा पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने ही मर्ग कायम कर शवों को तुमगांव भेजा था। जानकारी के अनुसारए मृतक तोप सिंह (45 वर्ष) और जनक (20 वर्ष) पठारीमुड़ा दोनों चाचा भतीजा थे। दोनों बाइक पर सवार होकर पठारीमुडा से झलप जा रहे थे। इसी दौरान जब वे नरतोरा गांव के पास पहुंचे तभी बाइक और कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही बाइक में आग लग गई और वह जलकर राख हो गई।