महासमुन्द

इस बजट से बढ़ेंगे हम, बढ़ेगा छत्तीसगढ़-डॉ. रश्मि
07-Mar-2023 7:04 PM
इस बजट से बढ़ेंगे हम, बढ़ेगा छत्तीसगढ़-डॉ. रश्मि

महासमुंद, 7 मार्च। महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि बजट में बेरोजगारों से लेकर कन्याओं तक का ध्यान रखा गया है। इस बजट से बढ़ेंगे हम, बढ़ेगा छत्तीसगढ़। क्योंकि यह भरोसे का बजट है। महासमुंद जिले को दिए सौगात के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का धन्यवाद। यह बजट खेती किसानी को और अधिक उन्नत एवं प्रगतिशील बनाने वाला बजट है। जिससे निश्चित रूप से राज्य के किसान बंधुओं के खुश हैं।

श्रीमती चंद्राकर ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए बड़ी घोषणाएं की है। यह बजट आम आदमी के भरोसे पर एक बार फिर खरा उतरने में कामयाब रही है। बजट में मुख्यमंत्री कन्या विवाह सहायता राशि में बढ़ोत्तरी की गई है। अब यह राशि 25 हजार से बढक़र 50 हजार रुपए की गई है। इसके साथ पीएम ग्रामीण आवास योजना के लिए 3238 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।


अन्य पोस्ट