महासमुन्द
शांति समिति की बैठक
06-Mar-2023 6:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 6 मार्च। रविवार को होली एवं शबे बरात को शांतिपूर्वक संपन्न कराने एवं कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित ना हो इस कारण एसडीओपी पिथौरा श्प्रेम साहू के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण प्रमुख व्यक्ति एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं की मीटिंग बुलाई गई, जिसमें प्रमुख रूप से तहसीलदार पिथौरा लीलाधर कंवर निरीक्षण शिवानंद तिवारी थाना प्रभारी पिथौरा नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव जनप्रतिनिधि प्रेम सिन्हा, अनूप अग्रवाल, हरजिंदर सिंह कुलवंत सिंह सलूजा एवं करीब 50-60 प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बंधु उपस्थित रहे, जिनसे चर्चा परिचर्चा की गई एवं शांतिपूर्वक होली एवं शबे बरात त्योहार मनाए जाने की अपील की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे