महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 मार्च। आबकारी विभाग सरायपाली ने कार्रवाई करते हुए 110 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 2 हजार किलो महुआ लहान बरामद किया है।
बीते 4 मार्च को मुखिबर से सूचना मिली कि आबकारी वृत्त सरायपाली अंतर्गत ग्राम रिसेकेला निवासी अवधूत चौहान के कब्जे वाली मकान व उससे लगी उसके बाड़ी से 50 लीटर हाथ भ_ी कच्ची महुवा शराब जप्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34-2, 59 के तहत अपराध दर्ज किया गया। इस दौरान वह मौके से फरार हो गया। एक अन्य कार्रवाई में ग्राम लिमाऊगूड़ा थाना सरायपाली में लिमाऊगूड़ा नाला किनारे से तीन ठिकानों से 60 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब और 2 ड्रम, 34 प्लास्टिक बोरी अन्दर पालीथीन में लगभग 2 हजार किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। इस दौरान शराब बनाने के ठिकानों और लहान को नष्ट कर लावारिश हालत में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध 34-1, 34-2, आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया है।