महासमुन्द

नाबालिग को भगा रेप, आरोपी पुणे से गिरफ्तार
06-Mar-2023 2:33 PM
नाबालिग को भगा रेप, आरोपी पुणे से गिरफ्तार

महासमुंद, 6 मार्च। नाबालिग लडक़ी को बहला-फुसलाकर रेप करने के आरोपी को पिथौरा पुलिस ने पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।
घटना अनुसार बीते साल 24 दिसंबर को नाबालिग लडक़ी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध के विवेचना में लिया गया एवं घटना के हालात से पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह को अवगत कराया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने नाबालिग लडक़ी को शीघ्र दस्तयाब करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया। इसके लिए एक टीम गठित की गई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद आकाश राव गिरिपुंजे, एसडीओपी पिथौरा प्रेम साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक शिवानंद तिवारी ने आरोपी की पतासाजी की। मुखबिर की सूचना पर एएसआई लक्ष्मण साहू को साथी जवानों के संग पुणे महाराष्ट्र रवाना किया गया।  वहां आरोपी हरिश बरिहा (20) बढ़ईपाली थाना तेन्दूकोना के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया गया। आरोपी को 5 मार्च 2023 को गिरफ्तार कर धारा 366,376 भादवी एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत हिरासत में लिया गया।


अन्य पोस्ट