महासमुन्द

सेवानिवृत्ति पर व्याख्याता को दी विदाई
05-Mar-2023 3:27 PM
सेवानिवृत्ति पर व्याख्याता को दी विदाई

महासमुंद, 5 मार्च। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में कार्यरत वरिष्ठ व्याख्याता प्रकाश प्रधान को अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर  संस्थान द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राध्यापकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। श्री प्रधान को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। डाइट प्राचार्य मीना वाणिग्राही ने इस अवसर पर कहा कि प्रकाश प्रधान कुशल शिक्षक होने के साथ-साथ कुशल मार्गदर्शक, कुशल रणनीतिकार एवं सुलझे हुये व्यक्ति थे।

सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान ने कहा कि प्रकाश प्रधान के व्यक्तित्व से हमें सीखने की जरूरत है। वे विषय विशेषज्ञ होने के साथ चिन्तक, दार्शनिक विचारधारा, साहित्य सृजन में दक्ष हैं। डाईट अकादमिक सदस्यों की ओर से व्याख्याता उमादेवी शर्मा, राजेश चंद्राकर, अमरदास कुर्रे, संतोष साहू, टेकराम सेन, कमलेश पाण्डेय, सुमन दीवान, दुर्गा सिन्हा, किरण कन्नौजे, तिलोत्मा प्रधान, लक्ष्मी सिन्हा, ईश्वर चंद्राकर ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री प्रधान का शिक्षा जगत में अमूल्य योगदान रहा है। उनके कार्यों एवं प्रेरणादायी विचारों को सदैव याद किया जाएगा।

इस अवसर पर गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में योगिता चंद्राकर, देशराज, सुषमा, केकती, हेमलता, गीता, स्वाति, गुंजन, सूरज, पारमणी, दीक्षा, युवराज, भोजराज, गीतांजली सहित समस्त छात्राध्यापकों का विशेष योगदान रहा।


अन्य पोस्ट