महासमुन्द
सिटी कोतवाली, खल्लारी, कोमाखान की कार्रवाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,5 मार्च। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले में नशे के विरूद्ध अभियान जारी है। कल जिले के 3 थाने कोतवाली, खल्लारी व कोमाखान में सायबर सेल के सहयोग से वाहन चेकिंग के दौरान अवैध नशे के 4 अंतर्राज्यीय गांजा तथा 2 शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।
थााना सिटी कोतवाली में 38 किलोग्राम, थाना खल्लारी में 18 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जुमला 56 किलोग्राम कीमती लगभग 5 लाख, 60 हजार, थाना कोमाखान में प्रीमियम व्हीस्की अंग्रेजी शराब, किंग फिशर, स्ट्रांग बियर, ओडि़शा राज्य निर्मित 18600 एमएल एवं बलेनो कार जुमला कीमती 6लाख,7 हजार, 760 रुपए बरामद किए गए हैं।
कल शाम एसपी कार्यालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी दी गई कि जिले के समस्त थाना,चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बीते 3 मार्च को थाना सिटी कोतवाली को मुखबीर से सूचना मिली की ओडि़शा से आने वाली बसों में तस्कर गांजा लेकर आ रहे हंै। मुखबीर की सूचना पर सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली की टीम ने ओडि़शा की ओर से आने वाली वाहनों पर नजर रखते दो व्यक्तियों को बस स्टैण्ड महासमुंद में उतरते देखा। इनके हाथ में प्लास्टिक थैला और एक काला रंग का ट्राली बैग था। दोनों एक बसे से उतर कर दूसरी बस इंतजार करते खड़े थे।
पुलिस ने उनसे नाम पता पूछा तो दोनों ने अपना नाम शाहरूख अली उम्र 40 वर्ष एवं आसिफ अली उर्फ गोलू उम्र 38 वर्ष साकिन कांजी कैम्प कांग्रेस नगर भोपालबताया। संदेह होने पर बैग खुलवाकर देखा तो उसमें गांजा भरा हुआ मिला। उन्होंने गांजा रखने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। अत: आरोपियों के कब्जे से 24 पैकेट खाकी रंग के टेप से लिपटा 38 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 3 लाख, 80 हजार रुपए, एक मोबाईल जुमला कीमती 10 हजार रुपए को बरामद कर दोनों क ेखिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस के तहत् कार्रवाई की गई।
दूसरे मामले में थाना खल्लारी की टीम ने मुखबीर की सूचना पर बस स्टैण्ड खल्लारी से गांजा समेत गिरफ्तार किया है। यहां भी दोनों आरोपी बस का इंतजार करते ख हुआ है। उनके पास रखे बैंग से गांजा जैसा गंध आ रही है। थाना खल्लारी एवं सायबर सेल की टीम सूचना पर े हुए थे। यहां आरोपियों के नाम सोमदत्त कश्यप उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम धनमउ यूपी तथा किशोर साहू उम्र 32 वर्ष साकिन पटेल नगर खरियार रोड उड़ीसा बताया। आरोपियों के पास रखे बैग में रखे 18 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1 लाख, 80 हजार रुपए जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ खल्लारी थाने में धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी तरह तीसरे मामले में थाना कोमाखान की टीम ने टेमरी नाके में संदिग्ध वाहन की चेकिंग करते वक्त मुखबीर से मिली खबर पर की ओडि़शा से आ रही बेलेनो कार को रोका। यह वाहन अवैध शराब लेकर महासमुंद की ओर जा रही है। टेमरी नाका के उक्त वाहन को पास रोका गया। इस वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिसका नाम पता पूछने पर वाहन चालक ने अपना नाम राजेश कंवल उम्र 42 वर्ष साकिन राजेन्द्र नगर रायपुर तथा बगल सीट पर बैंठे व्यक्ति ने अपना नाम अमित कुमार अग्रवाल उम्र 46 वर्ष साकिन मोवा रायपुर बताया। उनके वाहन के पीछे सीट में खाकी रंग के बक्से के अंदर 4 बाटल अंग्रेजी शराब, 2 नग खाकी रंग के बक्से के अंदर 12-12 बाटल शराब तथा बियर 24 बाटल रखे मिला। आरोपियों के कब्जे से 4 बाटल अंग्रेजी शराब ओडिशा राज्य निर्मित 3 हजार एमएल कीमती 4,160 रुपए, 2 खाकी रंग के बक्से के अंदर 12-12 बाटल किंग फिशर स्ट्रांग बीयर ओडिशा राज्य निर्मित जुमला 15600 एमएल कीमती 3 हजार600 रुपए एवं एक नीला रंग का कार कीमती 6 लाख रुपए जब्त किया गया।