महासमुन्द
कलेक्टर से एथलीट और पर्वतारोही आशा मालवीय ने की सौजन्य भेंट
04-Mar-2023 4:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कलेक्टर ने शुभकामनाएं दी और प्रयास की सराहना की
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 मार्च। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर से कल शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में मध्यप्रदेश के राजगढ़ की एथलीट और पर्वतारोही सुश्री आशा मालवीय ने सौजन्य भेंट की।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने सुश्री मालवीय को महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से की जा रही उनकी साइकिल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी और उनके प्रयास की सराहना की।
उन्हांने कहा कि मध्य प्रदेश की सुश्री आशा मालवीय बहुत ही अच्छे कार्यां के लिए इतनी शानदार यात्रा कर रही हैं। वास्तव में ऐसी साइकिल यात्रा बहुत सारी लड़कियों को लडक़ी होने के विभिन्न प्रकार के सामाजिक दबावों से बाहर आने और अपने सपनों को हासिल करने के लिए प्रेरित करेंगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे