महासमुन्द

दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचीं पल्लवी क्षीरसागर
04-Mar-2023 4:20 PM
दृष्टिबाधित बच्चों के बीच पहुंचीं पल्लवी क्षीरसागर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,4 मार्च।
समाज कल्याण विभाग से मान्यता एवं अनुदान प्राप्त फॉर्चून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमापटपर में कलेक्टर  निलेशकुमार क्षीरसागर की पत्नी पल्लवी क्षीरसागर संस्था के दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के बीच पहुंची। 

कल शुक्रवार को यहां होली मिलन कार्यक्रम था। उन्होंने पैरा एथलेटिक्स में मेडल प्राप्त करने पर बच्चों को बधाई दी और रंग-गुलाल लगाया। श्रीमती क्षीरसागर ने बच्चों के साथ फूलों की होली खेली। दृष्टि बाधित बच्चों को उपहार एवं मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

संस्था के अध्यक्ष ने वर्तमान गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने छात्रों के स्पेशल लर्निंग कम्प्यूटर कक्ष का अवलोकन भी किया।

 संस्था में संचालित गतिविधियों की उन्होंने सराहना की। इस अवसर पर उनके साथ मनोरमा पाण्डेय, रेखा छवई,निवेदिता शर्मा,कस्तुरी सारथी, डिप्टी कलेक्टर ऋतु हेमनानी, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, डिप्टी कलेक्टर नेहा भेडिय़ा,मिशा कोसले,जिला सांख्यिकी अधिकारी मधु साहू, तहसीलदार कोमाखान ममता ठाकुर, नायब तहसीलदार तुमगांव शशि नर्मदा, नायब तहसीलदार कमलेश सिदार, पटवारी कामिनी बरिहा, अध्यक्ष फॉर्चून फाउण्डेशन निरंजन साहू, अमित सक्सेना एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। 

 


अन्य पोस्ट