महासमुन्द

कांग्रेस नेता पर बीच सडक़ में डॉक्टर को पीटने का आरोप
04-Mar-2023 4:15 PM
कांग्रेस नेता पर बीच सडक़ में डॉक्टर को पीटने का आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 मार्च।
सडक़ में रांग साईड पर चल रहे कांग्रेस नेता को एक डॉक्टर ने कह दिया कि भाई रांग साइड से क्यों चल रहे हो? बस फिर क्या था? उक्त नेता ने बीच सडक़ पर ही डाक्टर की पिटाई कर दी गई। 

प्रार्थी डॉ. प्रतीक पिता इंद्रकुमार चंद्राकर ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने काम से बाहर गया हुआ था। गुरुवार देर रात वापस महासमुंद घर आ रहा था। बस से उतर कर स्कूटी से घर वापस जा रहा था कि बस स्टैण्ड के पास अपने जन्म दिवस का बैनर पोस्टर लगा रहे कांग्रेस नेता धीरज सरफराज विपरीत दिशा से चले आ रहे थे। धीरज को डॉ. प्रतीक ने कहा-भाई रांग साइड क्यों चल रहे हो। इस पर तुम मुझे दिशा बताओ कहते हुए धीरज ने गाली-गलौज करने के साथ मारपीट शुरू कर दी।  पर उतारू हो गया।

प्रार्थी प्रतीक चंद्राकर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें लिखा है-मैं वार्ड नं0 1 शंकर नगर महासमुंद थाना व जिला महासमुंद का निवासी हूं। एमबीबीएस का पढाई किया हूं। डाक्टरी का काम करता हूं। दिनांक 2 फरवरी 2023 को रात्रि में मैं खरोरा से बस स्टेशन महासमुंद जा रहा था। करीब 11.40 बजे रात को मंै अम्बेडकर चौक महासमुंद में पहुंचा था। धीरज सरफराज इस चौक से रांग साईड से आ रहा था। मैंने कहा कि भाई रांग साईड क्यों चल रहे हो? इतने में तुम मेरे को दिशा बताओगे कहकर मेरे साथ मां बहन की गंदी गदी गालियां देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट से मेरे चेहरे एवं नाक में चोटें आई है। इस घटना को राहुल चंद्राकर ने देखा है और बचाव भी किया है। रिपोर्ट करता हूं कार्रवाई की जावे। इस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित धीरज सरफराज के खिलाफ  अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

 


अन्य पोस्ट