महासमुन्द
पुलिस ने संचालकों को दी समझाईश
महासमुंद, 2 मार्च। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों ने डीजे व लाउडस्पीकर संचालकों, मैरिज हॉल संचालकों की बैठक ली। कहा कि वर्तमान में छात्रों की परीक्षा को देखते हुए तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में न्यायालय ने गाइडलाइन जारी किया है अत: इसका पालन करें और नियत समय सीमा तथा नियत आवाज में ही डीजे व लाउड स्पीकर का प्रयोग करें।
श्री सिंह ने कहा कि वर्तमान मेंजिले के सभी स्कूलों एवं महाविद्यालयों में बच्चों की परीक्षाएं आयोजित हैं तथा विवाह या अन्य उत्सव संबंधी कार्यक्रमों में लगातार ध्वनि विस्तारक यंत्रों के ऊंची आवाज में प्रयोग किए जा रहे हैं। ऐसे में छात्रों व अस्पतालों में मरीजों के अलवा अधिक उम्र के लोगों, स्थानीय रहवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में न्यायालय तथा जिला प्रशासन ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग की समय सीमा व आवाज की सीमा का निर्धारण किया है। फिर भी नियम के उल्लंघन की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।
उन्हाोंने कहा कि न्यायलय के आदेशों के परिपालन के संबंध में ऐसे सभी डीजे संचालकों, लाउडस्पीकर संचालकों, मैरिज हॉल संचालकों को ताकीद की जाती है कि जारी आदेशों का पाालन करें। उक्त निर्देशों का उल्लंघन किए जाने पर डीजे, लाउडस्पीकर व मैरिज हॉल संचालकों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।