महासमुन्द

शिशु संरक्षण माह शुरू
01-Mar-2023 4:30 PM
शिशु संरक्षण माह शुरू

कलेक्टर ने बच्चे को पिलाई विटामिन ए-आयरन फोलिक एसिड सिरप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 मार्च।
शिशुओं के बेहतर पोषण के लिए 28 फरवरी से 31 मार्च तक शिशु संरक्षण माह बच्चों को विटामिन, आयरन एवं फॉलिक एसिड की खुराक दी जाएगी। कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के ने कल कलेक्ट्रेट में बच्चों को विटामिन ए एवं आयरन फोलिक एसिड सिरप पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. एस. आर. बंजारे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला महासमुंद द्वारा शिशु संरक्षण माह में जनसामान्य को शिशु संरक्षण माह में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि मातृ व शिशु कल्याण सेवाएं प्रदान किया जाना है। इन सेवाओं में शिशुओं को विटामिन ए की खुराक, नियमित टीकाकरण, एनीमिया प्रकरणों में आवश्यक जांच व परीक्षण उपरान्त आयरन फोलिक एसिड की गोलियों की प्रदायगी किये जाने की जानकारी शामिल है। शिशु संरक्षण माह के दौरान प्रत्येक टीकाकरण केन्द्रों में मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रात: 9 बजे से 4 बजे तक सेवाएं प्रदान की जावेगी।

शिशु संरक्षण माह में जिले के 9 माह से 5 वर्ष तक के 102951 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने तथा 6 माह से 5 वर्ष तक के 107951 बच्चों को आईएफ ए सिरप की खुराक दी जावेगी। उक्त कार्यक्रम में डॉ.  अरविन्द गुप्ता जिला टीकाकारण अधिकारी, बेदराम साहू, व्ही सी सी एम भरत कुमार ध्रुव, डीव्हीएसएम गीता चौहान, एएनएम एवं हितग्राही उपस्थित थे।  
 


अन्य पोस्ट