महासमुन्द
कहा-साधन की कमी के चलते बच्चों की बढ़ाई बंद न करें
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 मार्च। सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़ ने अनुसूचित जाति, जनजाति, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले तथा पिछड़ा वर्ग के सभी निर्धन परिवार से अपील की है कि साधन की कमी के चलते बच्चों की बढ़ाई बंद न करें। ऐसे परिवार के बच्चे जो कक्षा 10 वी के बाद पढ़ाई छोड़ चुके हैं और परिस्थितिवश अथवा मजबूरी की वजह से मजदूरी के सात-साथ अन्य कार्यों सलग्न हो गये हंै, उन बच्चों को आगे पढ़ाएं। ऐसे बच्चों को 4 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स बिल्कुल नि:शुल्क है तथा हॉस्टल में भी मुफ्त भोजन की व्यवस्था होगी।
सर्व समाज समन्वय महासभा के जिला अध्यक्ष समाजसेवी तिलक साव ने छत्तीसगढ़ अखबार को जानकारी दी है कि जो निर्धन माता-पिता धन के अभाव में अपने बच्चों को शिक्षा दिलवाने में असमर्थ हैं, उन्हें चिन्हित कर भारत सरकार के संस्थान दुर्ग, रायपुर में संचालित 4 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए प्रोत्साहित करना होगा। यह डिप्लोमा बिल्कुल नि:शुल्क है तथा हॉस्टल में भी मुफ्त भोजन की व्यवस्था रहेगी।
उन्होंने बताया है कि सर्व समाज समन्वय महासभा नारी स्ववालबन हेतु संगठित मजदूर परिचय पत्र के माध्यम से उन्हें आटो रिक्शा उपलब्ध कराएगी। इन दो महत्वपूर्ण सामाजिक सेवा हेतु महासभा महासमुंद जिला के समस्त सरपंचों, नगर अध्यक्षों, विभिन्न समाजों के अध्यक्षों, नागरिकों को आमंत्रित कर उन्हें अपने क्षेत्रों से लाभार्थियों की सूची मंगाई गई है। तिलक साव ने कहा कि महासभा शिक्षा, रोजगार स्वरोजगार तथा स्वास्थ्य जैसे विषय पर गंभीर होकर काम कर रही है।