महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 मार्च। प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक में 42 एजेंडाओं पर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग सहित पीआईसी मेंबरों ने चर्चा की और सभी एजेंडे पर सर्वसम्मति से पारित किया। नपाध्यक्ष सभाकक्ष में सोमवार को प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक हुई। बैठक में सभापति व उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर, पवन पटेल, निखिलकांत साहू, अमन चंद्राकर, डमरूधर मांझी, बबलू हरपाल, सरला गोलू मदनकार, सीएमओ डी एल वर्मन, लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता दिलीप कश्यप, राजस्व प्रभारी दिलीप चंद्राकर, विद्युत प्रभारी सीताराम तेलक, गुमान सिंह ध्रुव, नौशाद बक्श, करण यादव, दुर्गेश कुंजेकर मौजूद रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 42 एजेंडे को पटल पर रखा गया। जिस पर अध्यक्ष सहित पीआईसी मेंबरों ने चर्चा की। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने बारी-बारी सभी एजेंडे को सदस्यों को पढक़र सुनाया। एजेंडे में जाति एवं मूल निवास की उद्घोषणा के संबंध में मिले आवेदनों पर प्रस्ताव, भवन भूमि नामांतरण, सितली नाला स्थित पालिका के दुकानों को किराए पर लेन के लिए मिले आवेदन, वार्ड क्रमांक 13, डिमांड पंजी में राजेश्वर प्रकाश टंडन के नाम के स्थान पर आवेदक अशोक कुमार टंडन का नाम दर्ज कराने, इमलीभांठा वार्ड क्रमांक 2 के जैबून बी पति स्व.आले मो. रेल्वे किनारे संबंधित वार्ड में अपने पुत्र के नाम से दर्ज डिमांड पंजी में नाम संशोधन एवं सुधार के लिए मिले आवेदन, वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए संपत्तिकर के वार्षिक भाड़ा मूल्य में वृद्धि, बिन्नी बाई सब्जी बाजार में पसरा व्यवस्था, पूर्व बकाया संपत्तिकर, जल कर, अनुपस्थित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सेवा से पृथक करने, 10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके आंगनबाड़ी सहायिका को कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति, परिषद में कर्मचारियों के पद निर्माण की स्वीकृति।
नगर पालिका अधीनस्थ जेसीबी का मरम्मत, वित्तीय वर्ष 2023-24 का अनुमानित बजट चार्टर्ड एकाउंटेंट से बनाने, अध्यक्ष निधि व अन्य निधि से वित्तीय वर्ष 202-24 में विभिन्न वार्डों में कार्य कराएं जाने हेतु वार्षिक निविदा आमंत्रण, पार्षद निधि से वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु वार्ड 1 से 8 तक विभिन्न कार्य कराए जाने हेतु वार्षिक निविदा आमंत्रण, पार्षद निधि से वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए वार्ड 9 से 15 तक विभिन्न निर्माण कार्य कराए जाने हेतु वार्षिक निविदा आमंत्रण, वित्तीय वर्ष 2023.24 के लिए वार्ड 11 से 20 तक कार्य कराए जाने हेतु निविदा आमंत्रण, मरम्मत संधारण मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए वार्ड 21 से 30 तक का कराए जाने वाले विभिन्न कार्य हेतु निविदा आमंत्रण समेत पूरे 42 एजेंडे पर मुहर लगी है।