महासमुन्द

विवाह बंधन में बंधे 250 नवदंपत्तियों को विनोद ने दिया आशीर्वाद, उपहार भेंटकर की सुखमय जीवन की कामनाएं
01-Mar-2023 2:51 PM
विवाह बंधन में बंधे 250 नवदंपत्तियों को विनोद ने दिया आशीर्वाद, उपहार भेंटकर की सुखमय जीवन की कामनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 मार्च।
शहर के संजय कानन में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह बंधन में बंधे नवदंपत्तियों को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने आशीर्वाद देकर सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। इस दौरान ढ़ाई सौ जोड़ों को उपहार भी भेंट किए गए।

मंगलवार को संजय कानन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष राशि महिलांग, मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, बीज अनुसंधान समिति के अध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, महिला नागरिक बैंक की उपाध्यक्ष निर्मला चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर मौजूद थे।

मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने नवविवाहित वर-वधुओं को बधाई देते हुए कहा कि गरीब परिवार के ऐसे लोग जो अपने पुत्र.पुत्री का धूम.धाम से विवाह नहीं कर पाते थे, उनके लिए सामूहिक कन्या विवाह योजना वरदान से कम नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि 15 हजार रूपए से बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दी है। इससे गरीब परिवारों की बेटियों की चिंता दूर हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों को मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से फिजूलखर्च एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करने का एक अच्छा माध्यम है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच नीलम कोसरे, सचिन गायकवाड़, माणिक साहू, कपिल साहू, गजेंद्र साहू, शशि चंद्राकर, लता चंद्राकर, कामिनी चंद्राकर, सोमा चंद्राकर, ममता चंद्राकर, गणेश ध्रुव, रमेश चौधरी सहित विभाग के परियोजना अधिकारी-पर्यवेक्षक मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट