महासमुन्द

अमहाविद्यालयीन परीक्षार्थी हस्ताक्षर, सील लगा प्रवेश पत्र साथ लाएं
28-Feb-2023 2:44 PM
अमहाविद्यालयीन परीक्षार्थी हस्ताक्षर, सील लगा प्रवेश पत्र साथ लाएं

महासमुंद, 28 फरवरी। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय परीक्षा केन्द्र में सम्मिलित होने वाले अमहाविद्यालयीन परीक्षार्थियों को सूचित किया गया है कि वे अपने प्रवेश पत्र में परीक्षा केन्द्राध्यक्ष के हस्ताक्षर, सील, परीक्षा पूर्व परीक्षा तिथि तक प्रदीप बंजारे एवं मुकेश पेन्दरिया के पास लगवाकर आवश्यक रूप से अपने साथ लाएं।

अमहाविद्यालयीन परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र में केन्द्राध्यक्ष के हस्ताक्षर सील लगवाने हेतु प्रवेश पत्र के साथ एसबीआई रसीद अमहाविद्यालयीन जनभागीदारी शुल्क की कॉपी साथ दिखाकर सत्यापन उपरान्त ही सील लगाया जाना सुनिश्चित करें। परीक्षार्थी प्रवेश पत्र में केन्द्राध्यक्ष के हस्ताक्षर सील लगाकर ही परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें। प्रवेश पत्र में केन्द्राध्यक्ष के हस्ताक्षर सील न लगने की स्थिति में असुविधा होने पर परीक्षार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे। समस्त नियमित परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में हस्ताक्षर, सील परीक्षा कक्ष में ही लगाया जायेगा। अत: नियमित परीक्षार्थी प्रवेश पत्र एवं आई.कार्ड के साथ सीधे परीक्षा कक्ष में प्रवेश करेंगे।


अन्य पोस्ट