महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बसना, 27 फरवरी। संत रामपाल महाराज के शिष्यों द्वारा बेमेतरा शहर में शनिवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। यह शोभायात्रा कबीर पंथी संत गरीबदास महाराज के बोध दिवस के अवसर पर निकाली गयी।
आयोजकों ने कहा कि फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष द्वादशी के दिन सन 1727 को ग्राम छुड़ानी में संत गरीबदास जी को परमात्मा कबीर जी जिंदा बाबा के वेश में मिले थे, जब वे मात्र दस वर्ष के थे। उनको सम्पूर्ण ब्रहमंडों व ऊपर के सतलोक आदि अमर लोकों का भ्रमण करवाया। अपनी समर्थता से परिचित करवाकर वापिस शरीर में छोड़ा। उनको मृत जानकर चिता पर रख दिया था। उसी समय चेतन हो गए और सम्पूर्ण अध्यात्म ज्ञान को बताने लगे। उस अमृत ज्ञान (अमर ग्रंथ साहेब) को लिखवाकर आम समाज पर महा उपकार किया। इसके पश्चात संत कबीर साहेब को गुरू बनाकर गरीब दास जी महाराज ने नाम दीक्षा लिया।
इस अवसर को आज हम संत गरीब दास महाराज के बोध दिवस के रूप में मनाते हैं। संत गरीबदास महाराज जी के बोध दिवस के अवसर पर पूरे भारतवर्ष के 10 आश्रमों में दिनांक 2, 3, एवं 4 मार्च को तीन दिवसीय संत गरीब दास जी के अमृत वाणी अमर ग्रंथ साहेब का अखंड पाठ, विशाल भंडारा, रक्तदान एवं दहेज मुक्त आदर्श विवाह का आयोजन किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में संत रामपाल जी महाराज के लाखों की संख्या में शिष्य हैं, छत्तीसगढ़ में संत रामपाल जी महाराज के शिष्य इस कार्यक्रम के लिए सतलोक आश्रम बेतूल (म.प्र.) जाएंगे। संत गरीबदास जी महाराज के बोध दिवस के अवसर पर बेमेतरा जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लगभग सभी जिलों में विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है।
इस शोभायात्रा का उद्देश्य मानव समाज को सद्भक्ति से परिचित करवाकर समाज में व्याप्त सभी बुराई जैसे नशापान, दहेजप्रथा, भ्रष्टाचार, चोरी जारी, जातिपाति, छुआ-छूत, मृत्युभोज आदि से मुक्त समाज का निर्माण करना है। संत कबीर साहेब जी एक ऐसे संत हैं जिन्होंने समाज को एक नई दिशा प्रदान की है। इस विशाल शोभायात्रा (रैली) के माध्यम से सर्व मानव समाज को बोध दिवस के कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाता है ।
इस कार्यक्रम की जानकारी जिला संयोजक अजय दास ने दिया, साथ ही जिला संयोजक कान्हू दास, होरीलाल दास एवं ब्लाक संयोजक- अनिल दास, चरण दास, सोनराज दास, टिकेंद्र दास, हुलास दास, लीलाराम दास, महेश दास एवं समस्त साध संगत जिला बेमेतरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर डाठ तामाराम दास एक विशेष रूप से उपस्थित रहे।