महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 फरवरी। द्वितीय चरण के जन सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा नेता मोती लाल साहू ने ग्राम बंदोरा, रिसाली, रायमुड़ा पहुंचकर ग्रामवासियों से मुलाकात की।
ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि वनांचल के इन दूरस्थ गांवों में सडक़, बिजली, सिंचाई के साधन का जो विकास हुआ वह डॉ रमन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में हुआ है। विगत चार वर्षों से इन गांवों में कोई विकास नहीं हुआ वर्तमान कांग्रेस सरकार ने गरीबों के हित की योजनाओं को बंद कर दिया है।
प्रधानमंत्री आवास, श्रम विभाग से संबंधित योजनाओं को भूपेश बघेल ने बंद कर रखा है। गरीब ग्रामीण बिजली बिल से परेशान हैं। ग्रामीण बिजली आफिस के चक्कर काट रहे हैं। कांग्रेस के नेता जनप्रतिनिधि इनकी समस्या सुन नहीं रहे हैं। कांग्रेस सरकार से लोग परेशान हो चुके हैं। एक-एक गांव में 100 से 150 गरीब परिवार का आवास बनना है। इन गरीबों की समस्या को लेकर भाजपा राज्य स्तर पर आंदोलन कर रही है।
इस अवसर पर सरपंच संतोष पटेल, उप सरपंच दीनानाथ ध्रुव, ग्राम प्रमुख उदेराम बरिहा,जगदीश ध्रुव, चंदर सिंग ध्रुव, अगर सिंग दीवान, मनमोहन पटेल, मन्नू पटेल, मनोहर ध्रुव, रमेश ध्रुव, ताराचंद पटेल, भानु पटेल, देव प्रसाद ध्रुव, डा. साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।