महासमुन्द

युवती ने फांसी लगाई, बच्ची की पानी में डूबकर मौत
27-Feb-2023 2:49 PM
युवती ने फांसी लगाई, बच्ची की पानी में डूबकर मौत

महासमुंद, 27फरवरी। पुलिस विभाग द्वारा जारी डीएसआर के मुताबिक रविवार को दो लोगों की मौत हुई है। जिले के खल्लारी थाने में ग्राम सिंघी निवासी गीता ध्रुव के मौत की खबर उसके पिता फ ागूराम ध्रुव ने दी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि 19 साल उम्र की बेटी गीता ने अपने दुपट्टे से फांसी लगा ली, इससे उसकी मौत हो गई है। सूचक फागूराम की रिपोर्ट पर खल्लारी पुलिस ने मर्ग कायम किया है। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। इसी तरह एक अन्य मामले में डबरी तालाब ग्राम उड़ेला चौंकी भंवरपुर थाना बसना निवासी ओनीका रात्रे (4) की पानी में डूबने से मौैत हो गई है। इसकी सूचना थाने में मृत बच्ची के पिता घनश्याम रात्रे उड़ेला चौंकी ने भंवरपुर थाना को दी है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि 26 फरवरी को बच्ची खेलते-खेलते पानी में डूब गई। उसे बेहोशी की हालत में  अस्पताल भंवरपुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाने में मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया है।
 


अन्य पोस्ट