महासमुन्द
वाट्सएप पर भेजे अश्लील फोटो, मामला दर्ज
27-Feb-2023 2:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 27 फरवरी। शहर में रहने वाले वाली एक युवती के वाट्सएप में अश्लील फोटो भेजने के मामले में युवती ने की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली महासमुंद में शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने बताया कि आरंग निवासी आरोपी दिनेश्वर बारले पिता बुधारू बारले ने युवती के व्हाट्सएप में अश्लील फोटो भेज कर युवती को परेशान किया। हालांकि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कहा जा रहा है कि जल्द ही पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार करेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे