महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27 फरवरी। काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान के प्रांतीय कार्यालय काव्यांश भवन महासमुंद में रविवार की शाम 4 बजे पाक्षिक संगोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। प्रेस क्लब अध्यक्ष उत्तरा विदानी, अशोक गिरि गोस्वामी ने संस्मरण सुनाते हुए महेश राजा को जन्म दिवस की बधाई दी। जबकि जयराम पटेल पथिक, भागवत जगत भूमिल ने अपनी लघुकथा प्रस्तुत करते हुए उन्हें बधाई सम्प्रेषित की।
इसी कड़ी में उमेश भारती गोस्वामी मृदुल, डा. साधना कसार एवं द्रौपती साहू सरसिज ने कविता पाठ की। महेश राजा के जन्म दिवस को अविस्मरणीय बनाते हुए काव्यांश की नवोदित गायिका स्वातिबाला जगत ने तोरा मन दरपण कहलाये भजन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन संस्थान के अध्यक्ष भागवत जगत भूमिल ने तथा आभार प्रदर्शन काव्यांश के संरक्षक एवं लघुकथा सम्राट महेश राजा ने किया।