महासमुन्द
फिर दिखा दंतैल
27-Feb-2023 12:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27फरवरी। सोमवार की सुबह 8 बजे से महासमुंद वन परिक्षेत्र के वन विकास निगम कक्ष क्रमांक 59, 60,46, 54 खिरसाली, केशलडीह, तालाझर, नांदबारू के बीच जंगल में एक दंतैल हाथी के विचरण की खबर है।
वन विभाग ने ग्राम खिरसाली, केशलडीह, तालाझर, नांदबारू, सुकुलबाय, रायकेरा, अचानकपुर, बंदौरा, रायमुड़ा, झाखरमुड़ा, फुसेराडीह के ग्रामीणों को जंगल कीओर जाने से सतर्क किया है और कहा है कि गांव में भी शाम अथवा रात के समय अकेले सैर न करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे