महासमुन्द
खुले टंकी में मवेशी गिरा, बच्चों ने सूझबूझ से सकुशल निकाला
26-Feb-2023 3:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 फरवरी। स्कूल मैदान के खुले टंकी में एक मवेशी गिर गया था, जिसे स्कूली बच्चों ने सूझबूझ से सकुशल निकाला।
शनिवार को झलप स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल मैदान के खुले टंकी में एक मवेशी गिर गया। छुट्टी होते ही बच्चों ने उसे देखा और शिक्षकों को इसकी जानकारी दी। इस समय वहां टंकी के सीमेंट वाली छत को तोडऩे के लिए कोई औजार नहीं था फिर भी आसपास पड़े वजनी पत्थर आदि से सहयोग से बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर टंकी का छत तोड़ा।
जब छत खुला तो एक-दो बच्चे रस्सी लेकर नीचे उतरे, रस्सी में किसी तरह मवेशी को बांधा और बाहर आकर भीड़ के साथ रस्सी खींचने लगे। थोड़ी ही देर में मवेशी को बाहर निकालने में सफल रहे। बाहर निकलते ही मवेशी पूरी ताकत से सात दूर भाग निकला। छात्रों में से किसी ने इसका वीडियो बनाया और जिले के एक ग्रुप में शेयर किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे