महासमुन्द
महासमुंद, 24 फरवरी। प्रधानमंत्री आवास तथा सिकासेर बांध से कोडार बांध तक पानी पहुंचाने को लेकर क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू इस वक्त पदयात्रा पर है। गुरूवार को चौथे दिन बागबाहरा के बीके बाहरा से प्रारंभ हुई पदयात्रा का आंवराडबरी, भीमखोज,एमके बाहरा व ओंकारबंद के ग्रामवासियों ने अभिनंदन किया।
इस यात्रा में पूर्व विधायक प्रीतम दीवान, परेश बागबाहरा, वरिष्ठ नेता नरेन्द्र चंद्राकर, मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू, सागर चंद्राकर,धरम दीवान, नरेश चंद्राकर,भोजनाथ देवांगन, थानसिंग दीवान सहभागी रहे। 23 फरवरी को इस पद यात्रा का ग्राम कोसरंगी में प्रात: 10 बजे आगमन हुआ। इसके बाद महासमुंद लोहिया चौक में सभा का आयोजन हुआ।
महासमुंद लोहिया चौक में सभा को संबोधन के बाद यह पदयात्रा नदी चौक घोड़ारी पहुंची। यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की मूर्ति पर माल्यर्पण कर किसानों को संबोधन पश्चात नदी चौक में विश्राम हुआ, जिसमें प्रदेश, जिला, मण्डल, मोर्चा प्रकोष्ट के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
-----------