महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 फरवरी। कार्यालय प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा एवं उप संचालक कृषि महासमुंद द्वारा डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विस फॉर इनपुट डीलर ;कार्यक्रम के तहत चतुर्थ बैच माह मार्च 2023 से प्रारंभ करने के लिए जिले के इच्छुक खाद, बीज एवं कीटनाशक के विक्रेताओं से निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आवेदन कृषि विभाग के विकासखंड या जिला कृषि कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विस फॉर इनपुट डीलर चतुर्थ बैच के संचालन के लिए फैसिलिटेटर कार्य के लिए जिले के अनुभवी, सेवानिवृत्त व्यक्ति जिसके लिए कृषि संकाय न्यूनतम निर्धारित शैक्षणिक योग्यता बीएससी कृषि, एमएससी कृषि, पीएचडी कृषि, उद्यानिकी, फिशरी व पशुपालन तथा अन्य कृषि से संबंद्ध होनी चाहिए। गैर कृषि संकाय की उपाधि पर विचार नहीं किया जायेगा।
आवेदक अपने बायोडाटा मय दस्तावेज सीधे कार्यालय उप संचालक कृषि में संपर्क कर 10 मार्च तक कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हंै। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आवेदनों में से फैसिलिटेटर का चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा।