महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 फरवरी। डॉ. खूबचंद बघेल की 54वीं पुण्यतिथि अवसर पर छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज महासमुंद ने 22 फरवरी को डॉ. खूबचंद बघेल समुदायिक भवन दलदली रोड में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया। श्रद्धांजलि सभा में डॉ.खूबचंद बघेल के छायाचित्र माल्यर्पण, दीप प्रज्वलन कर उपस्थित सदस्यों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
श्रद्धांजलि सभा संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज महासमुंद के अध्यक्ष उत्तम वर्मा ने डॉ. खूबचंद बघेल द्वारा किया गये सामाजिक उत्थान व उनके दूरदृष्टि विचारधारा को याद किया। समाज की महिला अध्यक्ष पानु वर्मा ने डॉ.खूबचंद बघेल की जीवनी पर प्रकाश डाला। समाज के सचिव ललित वर्मा ने डॉ.खूबचंद बघेल द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन व सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य के लिए किये गये कार्य की प्रशंसा की। इस दौरान प्रमुख रूप से राम दयाल वर्मा, डीपी वर्मा, बलदाऊ प्रसाद परगनिया, कृष्ण कुमार वर्मा, शांतनु वर्मा, चोवाराम वर्मा, राजेंद्र वर्मा,धर्मेन्द्र वर्मा, चित्रलेखा कश्यप, कमला वर्मा, सुनीता वर्मा, किरण वर्मा समेत स्वजातीयजन उपस्थित थे।