महासमुन्द

नई शराब दुकान खुलने के विरोध में ग्रामीण हाइवे पर
23-Feb-2023 3:16 PM
नई शराब दुकान खुलने के विरोध में ग्रामीण हाइवे पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 फरवरी।
बागबाहरा ब्लाक के सुअरमार में नई शराब दुकान खुलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश हुआ। दो दिनों में गांव वालों ने आबकारी विभाग के हौसले पस्त कर दिए।
आखिरकार कल ग्रामीण आंदोलन पर उतर आए। इस तरह दो दिनों में ही आबकारी विभाग यहां खुली अंग्रेजी और देशी मंदिरा दुकान को बंद कर दिया। मालूम हो कि 20 फरवरी को सुअरमाल में आबकारी विभाग ने पंचायत प्रस्ताव का हवाला देकर दुकान की ओपनिंग किया था।

यहां दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीण हाइवे पर उतर गए। चक्काजाम की चेतावनी के बाद तहसीलदार समेत आबकारी विभाग और पुलिस दल.बल के साथ पहुंची। जहां ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण अपनी मांग रखी। यह जानकारी ग्रामीण दिनेश चंद्राकर, मुकेश चंद्राकर,  आसकरण, मुकेश, कांतिबाई, धनेश्वरी, पूर्णिमा, सुमित्रा ने दी है।  
 


अन्य पोस्ट