महासमुन्द

उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 32 लाख की स्वीकृति, महिलाओं ने किया श्रमदान
22-Feb-2023 3:11 PM
उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 32 लाख की स्वीकृति, महिलाओं ने किया श्रमदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 फरवरी। 
महासमुंद नगर पालिका के वार्ड नंबर 28 मौहारी भांठा में पार्षद अनीता विजय साव की मांग पर महासमुंद विधायक विनोद चन्द्राकर ने उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 32 लाख की स्वीकृति दी है। यहां बन रहे उपस्वास्थ्य केंद्र के लिए वार्ड पार्षद अनिता विजय साव एवं महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए मंगलवार को श्रमदान किया।

इस अवसर पर पार्षद अनिता साव ने कहा कि विधायक विनोद चंद्राकर के प्रयास से सरकार ने हमारी इतनी बड़ी मांग को पूरा किया है। इसी सोच के अनुरूप हमने भी श्रमदान किया है।

इस अवसर पर विजय साव पूर्व पार्षद,सेवती महानंद,पुष्पा साहू,नीलू चंद्राकर,रेवती साहू,चेतना वर्मा, माया चंद्राकर, चंपा चंद्राकर, बुद्धा मंडावी, सतरूपा चंद्राकर,मोना सोनटके, ममता गुप्ता, सावित्री चंद्राकर, सुशीला साहू,रिंकी धर्मवंशी, प्रतिभा साहू, कुमुंदनी साव, देवकी देवांगन, रत्ना सूर्यवंशी, प्रेरणा यादव, रेवती साहू, देवकी साहू, सुष्मिता वर्मा, महेश चंद्रकार, डोमन चंद्राकर, भागवत वर्मा, धर्मेंद्र चंद्राकर उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट